फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों से मिले किसान नेता राकेश टिकैत

विज्ञापन
किसानों के साथ टिकैत। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। हिमाचल प्रदेश के परवाणू से वापसी के दौरान चौधरी राकेश टिकैत टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर रुके और किसानों में आंदोलन को लेकर उत्साह भरा। राकेश टिकैत शनिवार की रात हिमाचल प्रदेश के परवाणू में रुकने के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सरदार कर्म सिंह पिंजौर के साथ चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर किसान पहले से ही उनके इंतजार कर रहे थे। राकेश टिकैत ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में सभी को पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सरदार कर्म सिह पिंजौर, दुष्यंत सिंह, मान सिंह गुमथला, खलील अंबवाला, गुरमुख सिंह, चीड़ा सूरजपुर, रामा लोहगढ़, नाजर सिंह धालीवाल, जोगिंदर बराक, मनजीत सिंह काहलो सहित ब्लॉक प्रधान भाकियू गुरजंट सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें