परिजनों से बात करते पिंजौर थाना इंचार्ज। फोटो कर्मचंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अमरावती एनक्लेव में वीरवार को रात हुई सोनू नोल्टा की हत्या के बाद शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि आरोपी पीयूष ने अंकुश को मोहरा बनाकर सोनू नोल्टा की हत्या करवाई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वे प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जगदीश चंद्र थाना प्रभारी पिंजौर ने हाथ जोड़कर आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें। पोस्टमार्टम के बाद सोनू नोल्टा का शुक्रवार को भारी पुलिस बल के बीच उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।