फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एमएलएचपी मामला : दो और अभ्यर्थियों और नर्सिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर नौकरी के लिए आवेदन करने में फर्जी एमएलएचपी (मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर) सर्टिफिकेट जमा कराने के दो और मामले सामने आए हैं। सेक्टर -5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डायरेक्टर की शिकायत पर अभी तक फर्जी एमएलएचपी के आठ मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे पहले 15 जून को तीन मामले, 5 जुलाई को एक, 25 जुलाई को एक और 30 जुलाई को एक मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने नेशनल हेल्थ मिशन में फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले अभ्यर्थी और नर्सिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान हनुमानगढ़ निवासी हेतराम ने हनुमानगढ़ स्थित संस्कार इंटरनेशनल बीएससी नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स किया था। कॉलेज ने एमएलएचपी सर्टिफिकेट जारी किया है। इसके आधार पर हेतराम ने हरियाणा नेशनल हेल्थ मिशन की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की निकाली भर्ती के लिए आवेदन किया।
इस दौरान उन्होंने सर्टिफिकेट जमा करवाए। 17 जून 2022 को वह कागजात वेरिफिकेशन के लिए एनएचएम ऑफिस पहुंचा, जहां पर जांच के दौरान उसके द्वारा जमा करवाया एमएलएचपी सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। दूसरा मामला राजस्थान नागौर निवासी सोनू मेहरा और राजस्थान के राजीव गांधी पैरा मेडिकल काउंसिल के खिलाफ दर्ज किया है। एनएचएम के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एनएचएम के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद की भर्ती के लिए बीएससी नर्सिंग के अलावा छह माह का एमएलएचपी सर्टिफिकेट कोर्स करने पर पांच अंक अतिरिक्त दिए जाते हैं। पांच अंक पाने के लिए राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के नर्सिंग कॉलेजों द्वारा अपने ही अभ्यर्थियों को फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें