एक्साइज एवं टेक्ससेशन ऑफिसर, पंचकूला की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 पंचकूला के प्लॉट नंबर-223 एमएस रिकेन इंस्ट्रूमेंशन लि. के संचालक सेक्टर-7 निवासी राकेश शर्मा पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। राकेश शर्मा पर आरोप हैं कि उसने दो करोड़ 68 लाख 10 हजार 190 रुपये के सी फार्म के जरिए ट्रेड एंड टैक्सेस डिपार्टमेंट को 56 लाख 30 हजार 140 रुपये का चूना लगाया। आरोपी के फर्जी कारोबार का पता ऑडिट के समय उस समय लगा। ऑडिट के समय स्क्रूटनी में आरोपी के सी फॉर्म के जरिए डिपार्टमेंट से घपला करने का पता लगा। ऑडिट टीम को पता लगा कि आरोपी द्वारा जमा करवाया गया सी फॉर्म सही नहीं है। जब जांच आगेे बढ़ी तो सी फॉर्म के फर्जी होने का पता लगा। एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर, पंचकूला, हरियाणा को आरोपी डीलर के खिलाफ केस दर्ज करवाने को कहा गया। आरोपी बचाव में 60 दिन की समय सीमा में कोई एविडेंस नहीं दे सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।