माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोरोना के बाद आंखों के इंफेक्शन के मामले में पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पंचकूला के अलावा कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी, नानकपुर, बरवाला, कोट और रामगढ़ के एसएमओ से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि आईफ्लू के कितने मामले रोजाना आ रहे हैं। इसकी जानकारी दी जाए।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना एडिनोवायरस के 300 से अधिक केस आ रहे हैं। इसमें पंचकूला शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज सामने आ रहे हैं। इस कारण सभी एसएमओ को नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि आंख के केस में मरीजों का इलाज किस प्रकार से किया जा रहा है। पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि आंखों के मरीजों की दवाएं अस्पताल में उपलब्ध है। इसके कितने मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं। इसकी जानकारी कर मरीजों को अच्छी सुविधा के लिए नोटिस दिया गया है।