रायपुररानी। रायपुररानी के समलासन सदन धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। इसमें कुल 66 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 11 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इनमें से 6 मरीजों के ऑपरेशन 6 सितंबर को अंबाला शहर में किए जाएंगे। चयनित मरीजों के लिए आयोजकों की ओर से आवागमन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। वहीं, आयोजक समितियों ने जानकारी दी कि नेत्र जांच शिविर अब प्रत्येक माह की 5 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। अगला शिविर 5 अक्टूबर को समलासन सदन धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।