राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्रों ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली निकाली। बच्चों ने कस्बे भर में रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा और लोगों ने भी नशा न करने का संकल्प लिया।