फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका और पंचकूला विधानसभा चुनाव के लिए खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों विधानसभा क्षेत्रों कालका और पंचकूला के लिए आईआरएस अधिकारी श्रीदारसी सुमन रत्नम को खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव तैयारी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जिला पंचकूला के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा क्षेत्रों कालका और पंचकूला के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक का कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कमरा नंबर-108 में बनाया गया है। आम जनता शाम 3 से 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल के उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन और ज्यादा खर्च करने की शिकायत को लेकर उनसे मिल सकते हैं। उनके मोबाइल नंबर 7652867361 अथवा ई मेल expenditurevidhan2024gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें