माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला।
सेक्टर-1 राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में एक दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा 30 दिसंबर तक चलेगी। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल शैजला छाबड़ा ने बताया कि पहले सेमेस्टर के एग्जाम की डेट शीट आ गई है। इसमें बीए, बीबीए, बीसीए की परीक्षा होगी।