पंचकूला। मोरनी रोड स्थित एक फार्महाउस में होने वाली पार्टी के लिए चंडीगढ़ से लाई जा रही अवैध शराब को इन्फोर्समेंट विंग पंचकूला ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ की शराब एक गाड़ी के जरिये पंचकूला पहुंचाई जा रही है। चेकिंग के दौरान टीम ने गाड़ी से 4 पेटी अंग्रेजी शराब और 3 पेटी बीयर बरामद की है जो चंडीगढ़ ब्रांड की थी। मौके से गाड़ी चालक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इंचार्ज दीप मोदगिल ने बताया कि आरोपी पंचकूला में अवैध तरीके से शराब सप्लाई कर फार्महाउस पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।