फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर कालका सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण, लोगों ने बताया औपचारिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-कालका मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शनिवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। विभाग की टीम जेसीबी, कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई केवल होर्डिंग हटाने और कुछ रेहड़ियों तक सीमित रही, जबकि कई शोरूमों के बाहर रखा हार्डवेयर, सैनिटरी का सामान, बड़े जनरेटर और सरकारी भूमि पर किए गए अन्य अतिक्रमण नहीं हटाए गए। कुछ निजी बैंकों के होर्डिंग भी यथावत रहने का दावा किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन पहले मुख्य बाजार में भी अभियान चला था, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर अतिक्रमण हो गया। उन्होंने प्रशासन से बिना भेदभाव के नियमित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें