फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलीट विल 2 विन टूर्नामेंट: एवरग्रीन ने ब्लू हंटर को 30 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एलीट विल 2 विन क्रिकेट टूर्नामेंट में एवरग्रीन टीम ने रोमांचक मुकाबले में ब्लू हंटर को 30 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एवरग्रीन ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। कप्तान रोहन उनियाल ने 41 गेंदों में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अविनाश ने 35 रन जोड़े। ब्लू हंटर की टीम 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। एवरग्रीन की गेंदबाजी भी शानदार रही संदीप गुलेरिया, संदीप शर्मा और कंवलजीत ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान रोहन उनियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ एवरग्रीन ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें