फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज नौ घंटे बंद रहेगी कई गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। हरियाणा उत्तरी बिजली वितरण निगम के उपमंडल कार्यालय रायपुररानी की ओर से शुक्रवार को कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार जरूरी कार्य के चलते छह मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण बडोना फीडर और एग्रीकल्चर समलेहड़ी, त्रिलोकपुर, खेड़ी व मानकटबरा फीडरों पर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण बडोना कला, बडोना खुर्द, टिबी माजरा, समलेहड़ी, हरयोली, कंडरवाला, खेड़ी और हरिपुर गांवों में निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें