पिंजौर। मरम्मत कार्य के चलते आज 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे कई कॉलोनियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से धर्मपुर कॉलोनी, अबदुल्लापुर कॉलोनी, मॉडल टाउन, रत्तपुर कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद