पिंजौर। शाहपुर फीडर पर जरूरी मरम्मत कार्य के कारण वीरवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अनुसार इस दौरान पिंजाैर के गांव कोना, खोल फतेह सिंह, खोलमोला टांडा, मढ़ावाला, लहरौंडी, सीतोमाजरा, गोरखनाथ, शाहपुर, खोखरा, नवांनगर, टपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली ठप रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। संवाद