संवाद न्यूज एजेंसीकालका। मंगलवार को 11 केवी भारतनगर फीडर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। इस कारण गिदड़ावाली, सभी टगरा, शर्मा कॉलोनी, बसंत विहार, ओरिया नदी क्षेत्र, भारत नगर, कांगुवाल–पापलोहा रोड, ब्रॉडगेज, आजाद कॉलोनी, बंगाला बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी। संबंधित विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।