कालका। शुक्रवार को 11 केवी कालका फीडर और एनटीपी फीडर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेंगे। इसके चलते रामनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शक्ति नगर, शांति नगर, सनातन धर्म सभा मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद