फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव पतन में बिजली का खंभा गिरा, सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव पतन में सर्विस स्टेशन के पास शनिवार को बिजली का खंभा सड़क पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खंभे के साथ बिजली की तारें भी नीचे आ गईं, जिससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे खंभे व तारों को ठीक करने में जुट गए। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें