फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला से पीजीआई तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए सोमवार से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई। लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। बस सेवा शुरू होने से बरवाला और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब तक पीजीआई जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को बीच रास्ते में बसें बदलनी पड़ती थीं। कई बार सीधी बस नहीं मिलने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था और इधर-उधर भटकना पड़ता था। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से सफर पहले की तुलना में आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। बस का किराया 70 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे यात्रियों ने उचित बताया है। लोगों का कहना है कि पीजीआई में इलाज के लिए हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन जाते हैं। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें