फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज : राहुल गांधी 4 नवंबर को आएंगे पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। प्रदेश में 4 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आ रहे हैं जो संगरूर जिले का दौरा करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा मिशन 2027 के लिहाज से अहम होगा क्योंकि वह मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा देने के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश देंगे।
विज्ञापन

इसी तरह शिरोमणि अकाली दल एक नवंबर को चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रहा है जिस पर सभी दलों की नजर है। आम आदमी पार्टी (आप) ने हलका प्रधानों को मैदान में उतारने के साथ ही लोक मिलनी अभियान तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी भी रैलियों और डोर टू डोर अभियान के जरिये लोगों से संपर्क साध रही है। सभी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ चुनावी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं।



बॉक्स -

संगरूर से चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी : परगट
पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह ने कहा कि संगरूर से राहुल गांधी चुनावी बिगुल फूंकेंगे जिसके जरिये कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज किया जाएगा। मालवा पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है और यहां की विधानसभा सीटें चुनाव परिणामों पर असर डालती हैं। ऐसे में संगरूर से चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा है। पार्टी का जोर जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क मजबूत करने और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के लिए संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकताएं हैं। राहुल गांधी का दौरा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित करेगा। पंजाब कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेगी। जनता से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर अभियान चलाया जाएगा और पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल मजबूत किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी सोमवार को पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।


बॉक्स -

शिअद ने घोषणापत्र के लिए तैयारियां लगभग की पूरीं :
शिअद ने अपने घोषणापत्र के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। लोगों से फीडबैक लेकर ही यह घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है जिसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई थी। अकाली दल पहले ही पंजाब बचाओ रैलियां करके अपने अभियान तेज कर चुका है। इसी तरह पार्टी प्रधान सुखबीर बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल खुद सभी हलकों में जाकर 2027 से पहले पार्टी की स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं क्योंकि पिछले कुछ चुनाव अकाली दल के लिए अच्छे नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि घोषणापत्र में किसानों और युवाओं पर खास फोकस किया जा सकता है।


बॉक्स -

संगठन को मजबूत करने में जुटी आप :
आप चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी है। पार्टी की तरफ से सभी विंगों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है ताकि सभी पदाधिकारी अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके अलावा आप की तरफ से हलका प्रभारियों की भी नियुक्ति की जा रही है जिसे विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप ने अभी से अपनी महत्वपूर्ण सीटों पर टिकटों की तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है ताकि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट हो और वे पार्टी की स्थिति मजबूत करने में लग जाएं। इसी तरह सीएम भगवंत मान ने खुद भी मोर्चा संभाला हुआ और वह सभी महत्वपूर्ण हलकों में लोक मिलनी कर रहे हैं।



बॉक्स

बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटी भाजपा :
इसी तरह भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों पदभार संभालने के बाद से ही पार्टी में महत्वपूर्ण नियुक्तियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा पार्टी डोर टू डोर प्रचार में जुटी हुई है ताकि सभी सीटों पर पकड़ मजबूत की जा सके। इससे पहले भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा के जरिये 117 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच बनाने का प्रयास किया। पिछले एक माह के अंदर ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब का दो बार दौरा कर चुके हैं। आने वाले दिनों में भाजपा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सूबे में दौरे की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें