फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : 424 पोलिंग बूथ पर 6,362 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 424 पोलिंग बूथ स्थापित, कालका में 218 और पंचकूला में 206 मतदान केंद्र किए स्थापित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लोकसभा आम चुनाव में जिले में 18-19 आयुवर्ग के 6,362 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। 25 मई को होने वाले मतदान में अंबाला लोकसभा क्षेत्र के लिए जिले के 4,22,642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 2,22,159 पुरुष जबकि 2,00,458 महिला और 25 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2024 तक नए मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। पात्र को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर स्वयं आवेदन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 424 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें कालका में 218 और पंचकूला में 206 मतदान केंद्र शामिल हैं।

सुशील सारवान ने बताया कि 1-कालका विधानसभा क्षेत्र में 1,96,227 मतदाता हैं। इनमें 1,02,743 पुरूष, 93,466 महिलाएं और 18 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 2-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2,26,415 मतदाता हैं। इनमें 1,19,416 पुरूष, 1,06,992 महिलाएं और 7 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1-कालका विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयुवर्ग के 3,213 मतदाता, 20-29 आयुवर्ग के 36,400 मतदाता, 30-39 आयुवर्ग के 47,174 मतदाता, 40-49 आयुवर्ग के 40,411 मतदाता, 50-59 आयुवर्ग के 31,065 मतदाता, 60-69 आयुवर्ग के 21,788 मतदाता, 70-79 आयुवर्ग के 10,999 मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के 5,177 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयुवर्ग के 3,149 मतदाता, 20-29 आयुवर्ग के 35,044 मतदाता, 30-39 आयुवर्ग के 50,101 मतदाता, 40-49 आयुवर्ग के 48,737 मतदाता, 50-59 आयुवर्ग के 37,991 मतदाता, 60-69 आयुवर्ग के 27,209 मतदाता, 70-79 आयुवर्ग के 16,281 मतदाता और 80 वर्ष से ऊपर के 7,903 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं के लिए होगी व्यवस्था
सुशील सारवान ने बताया कि जिले में 2299 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें कालका विधानसभा में 1143 मतदाता और पंचकूला विधानसभा में 1156 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशनों पर व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे दिव्यांग मतदाताओं जो पोलिंग स्टेशन पर आने में असमर्थ हैं, उनके लिए घर से मतदान केंद्र और मतदान केंद्र से वापस घर छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनकी मांग के अनुसार घर से ही मतदान करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें