फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग बच्चियों को अगवा कर धार्मिक स्थलों पर घुमा रहा था बुजुर्ग, नाडा साहिब गुरुद्वारे से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 75 वर्षीय बुजुर्ग दो नाबालिगों को अगवा कर चार महीने से धार्मिक स्थलों पर घुमा रहा था। ये दोनों बच्चियां छतीसगढ़ और बिहार की रहने वाली हैं। बुजुर्ग को पंचकूला पुलिस ने 30 नवंबर को नाडा साहिब गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बुजुर्ग ने खुलासा किया कि दोनों बच्चियों को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अगवा किया था, जिसमें एक बच्ची बिहार की थी। पुलिस ने तुरंत मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस को दी। बिलासपुर से पुलिस की टीम आई और दोनों बच्चियों की कस्टडी लेते हुए बुजुर्ग को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

आरोपी का नाम जसबीर सिंह है। वह पंजाब के रोपड़ का रहने वाला है। फिलहाल वह फरीदाबाद में रहता था। अगवा नाबालिग में से एक बिहार की रहने वाली है जोकि बिलासपुर में रहती थी। बिलासपुर पुलिस ने बताया कि अगस्त 2023 से ही दोनों के अगवा होने की शिकायत उनके परिजनों ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी और पिछले करीब चार महीनों से बच्चियों को पुलिस खोज रही थी। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद उसकी फोटो गृह मंत्रालय के साथ शेयर किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से उक्त आरोपी की फोटो देश के सभी राज्यों की पुलिस को भेजी गई है ताकि उन एरिया में आरोपी की ओर से किए गए अपराध की जांच हो सके।



नाबालिग बच्चियों को बेचने की तैयारी में था आरोपी

पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग नाबालिग बच्चियों को अगवाकर देश के अलग-अलग तीर्थ (नैना देवी, अमृतसर गुरुद्वारा, दिल्ली मंजी साहिब गुरुद्वारा, पंचकूला नाडा साहिब गुरुद्वारा) सहित कई धार्मिक स्थलों पर घूम रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग बच्चियों को बेचने की तैयारी में था और वह अलग-अलग जगहों पर लोगों से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन




पिता से दस हजार रुपये मांगे, फोन की लोकेशन से पकड़ा गया

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 28 नवंबर को आरोपी ने नाबालिग लड़की के पिता को कॉल कर 10 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर नाबालिग को जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस को दी और जिस मोबाइल से कॉल किया, वह मोबाइल नवंबर भी पुलिस को दिया। उसी दिन 28 नवंबर को बिलासपुर पुलिस व दिल्ली पुलिस की ओर से उनके पास दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की जानकारी मिली थी और उन्होंने यह भी बताया कि उसका लोकेशन नाडा साहिब के पास की थी। इसके बाद उन्होंने डिटेक्टिव स्टाफ की टीम अपने साथ ली और बुजुर्ग की लोकेशन के मुताबिक नाडा साहिब गुरुद्वारे का चप्पा-चप्पा छान मारा। एसीपी ने बताया कि लोकेशन के तहत छापेमारी के दौरान गुरुद्वारा के वाॅशरूम के समीप बुजुर्ग मिला। बुजुर्ग के साथ दोनों नाबालिग लड़की भी मिलीं। बुजुर्ग आरोपी से जब पंचकूला पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को दोनों नाबालिग का दादा बताया। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने दोनों नाबालिग की फोटो खींचकर बिलासपुर पुलिस को भेजी।



दिल्ली के नजफगढ़ में भी केस दर्ज

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दिल्ली के नजफगढ़ में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस उक्त आरोपी की तलाश में थी। अब दिल्ली पुलिस की ओर से उक्त बुजुर्ग की फोटो दिल्ली के सभी पुलिस थानों में शेयर की गई है ताकि अगर आरोपी किसी और मामले में शामिल है तो उसकी भी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें