पंचकूला। सेक्टर-9 निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान सुरेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि वे बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सुरेंद्र गुप्ता अपने कमरे से बाहर नहीं आए। सुबह करीब 9 बजे पिता को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो परिजनों ने उनको फंदे से लटके देखा। सेक्टर-10 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला।