फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग को लगाई 80 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। एटीएम कार्ड बदल कर शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। प्रदीप कुमार निवासी गांव घाटीवाला ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे वह पीएनबी बैंक पिंजौर के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा। उसने अपने अकाउंट से कुछ रुपये निकलवाए। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम केबिन के अंदर दाखिल हुए। उन लोगों ने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। उसके बाद उसके अकाउंट से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें