पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बद्दी की तरफ से आती एक पिकअप ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग बाबा सड़क के किनारे जा रहा था। उसी दौरान बद्दी की तरफ से आती तेज रफ्तार पिकअप ने बाबा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग उछल कर नीचे गिर गया। पिकअप चालक अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के बाद बाबा की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।