पंचकूला। सेक्टर-20 की ट्रैफिक लाइटों के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग जमीन पर गिर गए और सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उनको सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान गांव कुंडी निवासी सोनेलाल के रूप में हुई है। परिजन रोहित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित ने बताया कि स्कूटर से जीजा सोनेलाल सोमवार को किसी काम आए थे। संवाद