पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में नए साल में आठ किलकारियां गूंजीं। इसमें छह बच्चे सर्जिकल और दो बच्चे नार्मल डिलीवरी से हुए। पंचकूला सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. रीटा कालरा ने बताया कि आठ बच्चों ने जन्म लिया। डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि आठ में एक लड़के का नाम उनके परिजनों ने बुद्ध और बेटी का नाम वृद्धि रखा। नए साल पर नामकरण करने के बाद परिजन भी खुश दिखे। वहीं अस्पताल में भर्ती लोगों ने नवजात बच्चे होने के बाद मिठाई बांटी। मिठाई बांटने के साथ ही लोगों ने नए वर्ष की एक दूसरे को बधाई दी।