संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गाड़ी लगाकर हंगामा कर रहे आठ आरोपियों को जीआरपी ने काबू किया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी की टीम वीरवार रात करीब 12 बजे गश्त करते हुए टोल गेट रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ के पास मौजूद थी। उसी दौरान कुछ लोग सड़क के बीच में गाड़ी खडी करके आपस में झगड़ा कर रहे थे। जीआरपी की टीम ने उनको ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।