फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित पंचायत : पिंजौर ब्लॉक के सरपंचों में कोई बीकॉम तो कोई बीए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पिंजौर ब्लाक के 42 पंचायतों को सरपंच मिल गए हैं। इसमें कोई बीए पास है तो कोई बीकॉम। ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों का कहना है कि शिक्षित युवा गांव का प्रतिनिधित्व करेंगे तो गांव के विकास में चार चांद लग जाएंगे। ब्लाक में सबसे कम उम्र के सरपंच नवांनगर की पूजा और मल्ला के सरपंच देवेंद्र सिंह की है। दोनों 25 वर्ष के हैं, मढ़ावाला की सरपंच सरला देवी की उम्र सबसे ज्यादा 66 वर्ष है। ब्लाक में 21 महिलाएं भी गांवों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके सिर सरपंची का ताज सजा है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पंचायती चुनाव पिंजौर ब्लॉक में शांतिपूर्ण हुए हैं। गांवों के लोगों को उम्मीद है कि शिक्षित पंचायत गांव के विकास में अहम सहभागिता निभाएगी। सरपंच भी चुनाव में किए वादों पर खरा उतरना चाहते हैं। 42 सरपंचों में से पांच सरपंचों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। इसमें पपलोहा के सरपंच जगतार सिंह बीए, मिरनपुर बक्शीवाला के सरपंच सुखदेव सिंह बीए, कंडियाला के सरपंच करण बीए, मल्ला के सरपंच देवेंद्र सिंह बीकॉम, जनौली की सरपंच निशा रानी बीए पास हैं। ब्लॉक के सात सरपंच 12वीं पास हैं। इसके अलावा 22 दसवीं जबकि 8 सरपंच आठवीं पास हैं।
इन महिलाओं के सिर सजा ताज
ब्लॉक के मतदाताओं ने 21 महिलाओं के सर सरपंची का ताज सजाया है। इसमें बनोई खुदाबक्श से नीलाक्शी, मढ़ावाला से सरला देवी, नग्गल रूटल से जयवंती, नवांनगर से पूजा, रामनगर से सुखजिन्द्र कौर, शाहपुर से सरोज, टांडा जोहलूवाल से कमरो, टोरन से गुरमीत कौर, करणपूर टांडा परमजीत कौर, खड़कुआं से रीटा देवी, खोई से कमला देवी, खोखरा से उर्मिला, खोलफतह सिंह से ममता देवी, मंगनीवाला से सुमन, भुवाना से उर्मिला देवी, चरणीयां से सविता, डखरोग से संतोष कुमारी, गणेशपुर भौरियां से चंपा देवी, गोरखनाथ से बिमला देवी, जनौली से निशा रानी, जोहलूवाल से रेणुबाला सरपंच बनी हैं।
विज्ञापन

सभी सरपंच शिक्षित हैं, यह सभी अपने क्षेत्र का विकास अच्छे से करवा पाएंगे। इन्हें किसी भी योजना इत्यादि को समझाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। - मार्टिना महाजन, बीडीपीओ, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें