फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के अफसरों के ठिकानों से ईडी ने ज़ब्त की, 1.15 करोड़ का नुकसान, मोबाइल व संपत्ति के कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के कारोबारी के यहां छापा मारकर 1.15 करोड़ रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व संपत्ति के कागज जब्त किए हैं। ईडी अधिकारियों ने वीरवार को बताया कि बैंक फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दुग्ध उत्पाद बनाने वाले समूह प्योर मिल्क प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड (पीएमपीपीएल) पर कार्रवाई की गई है। ईडी ने 27 दिसंबर को पीएमपीपीएल, उसके निदेशकों चरणजीत सिंह बजाज, लिवतार बजाज और गुरदीप कौर, उनकी सहयोगी कंपनियों व उनके करीबियों के 11 कारोबारी व रिहायशी ठिकानों पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन

ईडी ने आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। सीबीआई ने एफआईआर में आरोप लगाया है था कि पीएमपीपीएल ने जालसाजी, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों को वास्तविक और अन्य अपराधों के रूप में प्रस्तुत किया। पीएमपीपीएल को बैंक ने 62.13 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा दी थी और बाद में 31 अक्तूबर 2019 को इस खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया। सीबीआई के मुताबिक पीएमपीपीएल ने कर्ज की रकम को अपनी दूसरी सहयोगी कंपनियों में ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें