फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन में काबू कारोबारी के रिमांड के लिए हाईकोर्ट पहुंची ईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 2004 में यमुनानगर में दर्ज अवैध खनन के मामले में काबू चंडीगढ़ के कारोबारी अंगद सिंह मक्कड़ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने कारोबारी को रिमांड पर देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अंबाला पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई थी जो हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन होने के कारण टल गई। अब हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद 24 जुलाई को अंबाला में अगली सुनवाई होगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-5 निवासी कोयला और खनन कारोबारी अंगद सिंह मक्कड़ को पिछले दिनों ईडी ने अवैध खनन में काबू कर 14 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने इन्कार करके आरोपी को अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया था। अंबाला पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें