फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिहायशी और व्यवसायिक संपत्तियों की हुई ई-नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचएसवीपी पंचकूला द्वारा कराई गई रिहायशी व व्यवसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी को जबरदस्त उत्साह मिला। नीलामी के दौरान सेक्टर-26, 27, 28 और सेक्टर-4 के रिहायशी प्लॉट्स निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे। इन सेक्टरों में बेहतर लोकेशन और सुविधाओं के चलते ऊंची बोली लगाई गई। सेक्टर-28 में प्लॉट नंबर 219-पी (231 वर्ग गज) की बोली 4 करोड़ 9 लाख 24 हजार 100 रुपये पर जाकर थमी। वहीं इसी सेक्टर में प्लॉट नंबर 195-पी (136.96 वर्ग गज) का मूल्य 2 करोड़ 90 लाख 36 हजार 100 रुपये तय हुआ। सेक्टर-26 में प्लॉट नंबर 149-पी (420 वर्ग गज) नीलामी का सबसे महंगा रिहायशी प्लॉट रहा, जो 11 करोड़ 66 लाख 67 हजार 100 रुपये में बिका। सेक्टर-28 में 50 वर्ग गज का छोटा प्लॉट नंबर 44-पी भी 96 लाख 63 हजार 400 रुपये में बिका, जिसने सभी को चौंका दिया। इसके अलावा सेक्टर-28 में प्लॉट नंबर 227-पी (231 वर्ग गज) 3 करोड़ 8 लाख 58 हजार 100 रुपये, प्लॉट नंबर 1495-पी (252.84 वर्ग गज) 4 करोड़ 96 लाख 77 हजार 200 रुपये और प्लॉट नंबर 1565-पी (185 वर्ग गज) 4 करोड़ 63 लाख 23 हजार 900 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें