फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के दौरान वकील के दोस्तों को बाउंसरों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी रोड स्थित होटल मरीना बे में देर रात पार्टी के दौरान वकील के दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत चंडीमंदिर थाने में दी है। सेक्टर-11 निवासी गौरव ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। शनिवार को उन्होंने होटल मरीना बे में अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। वे शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। वहां कई अन्य लोग भी पार्टियां कर रहे थे। रात करीब 12 बजे होटल के कर्मचारियों ने टेबल हॉल रूम में स्थानांतरित कर दिया। पार्टी हॉल रूम में शुरू हो गई। रात करीब दो बजे शिकायतकर्ता के दो दोस्त पार्टी के दौरान वाशरूम गए। जब वे वापस आने लगे तो बाउंसरों ने उनको रोक दिया। उन्होंने अनुरोध किया कि उनके दोस्त पार्टी में है, वे बीच में वाशरूम गए थे। इसके बाद भी उनको दोबारा प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद दोनों मेहमानों के साथ बाउंसर ने मारपीट की। इस कारण दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मामले की सूचना चंडीमंदिर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कोट्स
देर रात होटल मरीना बे में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत पर जो उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। - ललित शर्मा, एसएचओ चंडीमंदिर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें