पीयू में छात्रों ने समझा इतिहासफोटो सहित
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। आजादी से पहले भारत में हर किसी को वोट देने का अधिकार नहीं था। अंग्रेजों के शासन में केवल संपत्ति, अच्छी आमदनी और शिक्षा रखने वाले लोग ही मतदान कर सकते थे। इसी इतिहास को समझने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में शुक्रवार को विशेष चर्चा आयोजित की गई। म्यूजियम ऑफ ब्रिटिश कॉलोनियलिज्म के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। चर्चा में बताया गया कि अंग्रेजों के समय अलग-अलग समुदायों के लिए अलग चुनाव व्यवस्था भी थी। इसका लोगों के राजनीतिक अधिकारों पर असर पड़ता था। कार्यक्रम में एमबीसी की भारत प्रतिनिधि और पीयू की छात्रा चांदनी जसवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई के साथ उन लाखों भारतीयों को भी याद करना जरूरी है, जिन्होंने अकाल, गरीबी और अंग्रेजों के अत्याचारों के कारण अपनी जान गंवाई।