फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्यू शेल्टर न होने से यात्री खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कस्बा बरवाला व क्षेत्र के कई गांवों के बस स्टॉप पर क्यू शेल्टर की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बरवाला वासी राजेंद्र जैन, राजपाल, नगल वासी नरेंद्र काका, बलविंदर सोनी व अन्य ने बताया कि पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित बाईपास बरवाला, गांव सुल्तानपुर, अलीपुर, नगल, मौली पुलिस चौकी, गोलपुरा बागवाली, अलीपुर टाउन व कई गांवों के बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए क्यू शेल्टर की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपने गांवों के बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाने की मांग कर चुके है। लेकिन आज तक उनकी इस मांग पर किसी ने भी गौर नहीं किया। इसको लेकर ग्रामीण यात्रियों में निराशा है। जल्द ही प्रशासन उनकी मांग की तरफ गौर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें