रायपुररानी। खराब मौसम को देखते हुए 31 अगस्त को होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम रायपुररानी के नेताजी स्टेडियम की बजाय अनाज मंडी रायपुररानी में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने बताया कि 29 और 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थान और समय पर ही होंगे। केवल 31 अगस्त के मुख्य संकीर्तन महोत्सव का स्थल बदला गया है। इस दो दिवसीय महोत्सव में देशभर के ख्याति प्राप्त भजन गायक श्याम बाबा की भक्ति में सरोबार भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन स्थल परिवर्तन की सूचना समय रहते दी गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।