फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूखा तालाब, खराब फाउंटेन कर रहे निर्झर वाटिका की खूबसूरती खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है लेकिन सेक्टर-5 में स्थित निर्झर वाटिका पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा। निर्झर वाटिका पार्क में बनाया गया तालाब कई माह से सूखा पड़ा है। तालाब में लगे फाउंटेन भी खराब पड़े हैं। खराब फाउंटेन, सूखा तालाब पार्क की खूबसूरती को बिगाड़ रहे हैं। इस कारण सैलानी निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

निर्झर वाटिका को देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। वहीं, आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोग पार्क में सैर करने के लिए आते हैं। सेक्टर-6 में रहने वाले नवीन गर्ग ने बताया कि पार्क में काफी समय से फाउंटेन खराब हैं। लोग वाटिका में तालाब और फाउंटेन को देखने के लिए आते थे। जबसे फाउंटेन खराब हैं पर्यटकों ने पार्क में आना कम कर दिया है। पार्क में गंदगी रहती है और लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। कुत्तों के काटने का डर रहता है। रात के वक्त पार्क में लाइटें नहीं जलती। अंधेरा होने की वजह से रात के वक्त सैर करने में डर लगता है।


पहले टयूबवेल के पानी से तालाब को भरा जाता था। पानी की बर्बादी न हो इसलिए तालाब में पानी नहीं भर रहे। फाउंटेन ठीक हैं तालाब में पानी न होने के कारण फाउंटेन नहीं चलाए जा रहे। एनके पायल, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें