फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-9 क्लब के बाहर युवती ने नशे में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-9 में क्लब के बाहर देर रात करीब दो बजे एक युवती ने नशे में हंगामा किया। पुलिस को सूचना मिलने पर डायल 112 और दुर्गा शक्ति मौके पर पहुंची और युवती को काबू किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को युवती अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए सेक्टर-9 स्थित क्लब में पहुंंची थी। इसके बाद वह नशे में अपने दोस्तों के साथ ही झगड़ने लगी। उसके दोस्त उसे छोड़कर वहां से चले गए। रात करीब दो बजे वह क्लब के बाहर पार्किंग में नशे में हंगामा करने लगी। इसकी सूचना लोगों ने डायल 112 को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची लेकिन युवती हंगामा करती रही। इसके बाद दुर्गा शक्ति को बुलाया गया। इसके बाद युवती को काबू कर पुलिस अपने साथ ले गई। बाद उसके दोस्तों के हवाले युवती को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें