संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। देर रात सेक्टर-5 में ड्रंकन नाके पर एक वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इससे पहले आरोपी ने कार को बैक कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। नाके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी जोरदार धुनाई भी कर दी। पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।