फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे में धुत बाइक सवार ने एसआई की फाड़ी वर्दी, थाने में रूम हीटर फेंककर मारा, होमगार्ड जवान से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका गांधी चौक के पास पुलिस की गाड़ी के आगे नशे में चला रहा था मोटरसाइकिल, थाने में भी किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने होमगार्ड जवान से हाथापाई कर बचाव में आए एसआई की वर्दी फाड़ दी। थाने में भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया। वहां एसआई पर हीटर फेंककर मारा। एसआई ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कालका पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर उसको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में अंबाला भेज दिया है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह टिपरा कालका निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एसआई भूप सिंह होम गार्ड जवान विनोद कुमार के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर निकले थे। 2 नवंबर की शाम को पुलिस की गाड़ी के आगे-आगे एक मोटरसाइकिल चालक नशे में धुत होकर चल रहा था। चालक मोटरसाइकिल को सड़क पर दाएं-बाएं रोक रहा था। बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाकर गांधी चौक के पास पुलिस की गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर आरोपी गाली-गलौज करने करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड जवान विनोद ने उतरकर आरोपी को गाली देने से मना किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। बीच-बचाव में एसआई भूप सिंह गाड़ी से उतर आए तो आरोपी उनसे भी उलझ गया। आरोपी ने एसआई की वर्दी फाड़ दी। पुलिस आरोपी को काबू कर थाने ले गई। थाने में भी पुलिस ने आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। थाने में आरोपी ने रूम हीटर उठाकर एसआई पर दे मारा। एसआई ने पीछे हटकर अपना बचाव किया। इसके बाद भी वह गाली गलौज करना रहा। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेंं मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें