फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशा तस्कर का मकान गिराया, दर्ज थे 11 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर के बसौला गांव का करनैल सिंह 10 साल की जेल भी काट चुका
विज्ञापन

पंचकूला समेत पंजाब में दर्ज हैं मामले, 24 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी रहे माैजूद

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले मेें नशा तस्करी को कम करने के लिए पुलिस ने बुधवार को पिंजौर के बसौला गांव के एक नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके मकान को गिरा दिया। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में गई टीम ने बसौला गांव स्थित करनैल सिंह नशा तस्कर का घर दोपहर के समय गिरा दिया। इस दौरान मौके पर करीब 24 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया की आरोपी करनैल सिंह के खिलाफ 1998 से जिला पंचकूला में 11 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी ने हेरोइन, चूरापोस्त, शराब सहित अन्य नशे के अवैध कारोबार से बसौला पिंजौर में संपत्ति बनाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेसीबी चलाकर संपत्ति को नष्ट कर दिया है। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि जिले में नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के साथ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस 6 नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति काे ध्वस्त कर चुकी है। इसके अलावा भी पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ तेजी से धरपकड़ की जा रही है। डीसीपी ने बताया अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे संबंधी किसी भी सूचना पुलिस को 7087081100 के व्हाट्सएप पर साझा कर सकते हैं। सूचना देनें वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें