फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशा तस्करों की खैर नहीं, हॉक सॉफ्टवेयर में होगी अपलोड जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में तस्करी में शामिल लोगों का पुलिस विभाग की तरफ से ऑनलाइन खाका तैयार किया जा रहा है ताकि एक क्लिक पर उसके बारे में पूरी जानकारी स्क्रीन पर मिल सके। दरअसल इसके लिए पुलिस विभाग के एंटी नारकोटिक सेल की तरफ से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। उस सॉफ्टवेयर में नशा तस्करी में शामिल सभी तस्करों का डिटेल फीड किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी थानाें में वर्कशॉप आयोजित किया गया। वर्कशॉप में सभी थानेदारों को उसके बारे में बताया गया। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि हरेक थाना स्तर पर हॉक सॉफ्टवेयर में नशा तस्करी से जुड़ी सभी तरह की जानकारी अपलोड की जाएगी। क्रिमिनल का नाम, गाड़ियों के नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, परिवार के लोग, आने जाने का रूट, ड्रग सप्लाई का रूट सहित पूरा लेखा-जोखा अपलोड किया जाएगा। 2020 से जो भी केस दर्ज हुए हैं उन सभी नशा तस्करों की डिटेल हॉक सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। जिस साफ्टवेयर को एक एप के साथ लिंक किया जाएगा ताकि अपराधी के बारे में हर प्रकार की जानकारी एक क्लिक पर मिल सके। डीसीपी ने बताया कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए नारकोटिक्स पुलिस कंट्रोल ब्यूरो ने हॉक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले के डी-एडिक्शन सेंटर को भी सॉफ्टवेयर से लिंक किया जाएगा ताकि वहां पर नशा छुड़वाने के लिए अगर किसी दवाइयों का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसकी भी पूरी जानकारी पुलिस को रहे। इसके साथ फार्मासिस्ट को मॉनिटरिंग करने के लिए साथी एप बनाया है । इसमें डॉक्टर की पर्ची स्कैन होगी, ताकि ड्रग स्लिप कहीं और इस्तेमाल न हो सके । मेन्युफैक्चरिंग का स्टॉक को डिजिटलाइज्ड होगा। कहां कितनी दवाई बनाई और बेची गई इसका पूरा खाका तैयार किया जाएगा। इसे सेंट्रल सॉफ्टवेयर हॉक से जोड़ा जाएगा। जिले में कौन सा ड्रग कहां से आता है और कहां जाता है बारे सारी जानकारी ऑनलाइन रहेगी। ताकि समाज से नशा को जड़ से खत्म किया जाए, ताकि यह अपने जड़ों को और न फैला सके । क्योंकि नशा समाज का सबसे बडा दुश्मन है जिससे लाखों परिवार बर्बाद हो रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें