पंचकूला। पुलिस ने 19 वर्षीय एक नशा तस्कर को बुधवार को गांव कुंडी स्थित श्मशान घाट से काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन के पुलिस रिमांड मिला हैै। आरोपी की पहचान आनंद निवासी आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर-20 के रूप में हुई है। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।