फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा के ठिकानों पर छापा, 20 किलो हेरोइन और ट्रांसपोर्ट कंपनी के पांच वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा के ठिकानों पर वीरवार को छापा मारा। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लुधियाना में रेड के दौरान ड्रग तस्कर छाबड़ा के ठिकानों से 20.236 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एनसीबी ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा एनसीबी की टीम ने लुधियाना के दाना मंडी में छापा मारकर अक्षय छाबड़ा की ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरु ट्रेडर्स के नाम से चल रहे पांच वाहनों को जब्त किया। इन पांचों वाहन की कीमत 44.50 लाख रुपये बताई जा रही है। एनसीबी ने इन वाहनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया है। ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा तस्करी से कमाए पैसों से गुरु ट्रेडर नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चला रहा था। इन जब्त किए वाहनों का आरोपी ड्रग्स तस्करी में भी प्रयोग करता था।
विज्ञापन

एनसीबी के अधिकारी के मुताबिक बीते 4,9, 10 और 15 फरवरी को अक्षय छाबड़ा और उसके गुर्गों के ठिकानों पर रेड कर कुल 1.35 करोड़ की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया गया है। इस मामले में एनसीबी अब तक 39.936 किलोग्राम हेरोइन, 0.577 किलोग्राम ओपियम, 23.645 किलोग्राम कैफिन पाउडर, चार बोतल एचसीएल, 31 कारतूस, एक मैगजीन और दो फैक्टरी आउटलेट को सीज किया है, जहां केमिकल से ड्रग्स तैयार की जाती थी। इस मामले में अब तक एनसीबी 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुल 55.72 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति को एनसीबी जब्त कर चुका है।
इन तारीखों पर एनसीबी के छापों में हुई रिकवरी
-4 फरवरी को एनसीबी ने इस ड्रग्स तस्करी केस में फरार चल रहे सुरिंदर कालरा के ठिकानों पर रेड कर 36 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
-9 फरवरी को एनसीबी ने आरोपी अक्षय छाबड़ा के करीबी गुरमेल गैरी के जिम पर रेड कर 37 लाख का सामान जब्त किया।
-10 फरवरी को गुरमेल गैरी के घर से 18 लाख रुपये का कीमती सामान कब्जे में लिया गया।
-15 फरवरी को एनसीबी ने ड्रग्स के अलावा अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अक्षय छाबड़ा की ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरु ट्रेडर पर छापा मारकर पांच वाहन (इनकी कीमत 44.50 लाख रुपये) जब्त किए।

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें