फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल से नशीले इंजेक्शन समेत पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में नशे का मकड़जाल इस कदर फैल चुका है कि अब वे उस जगह भी नशा करने पहुंच रहे हैं, जहां नशे की लत से छुड़वाने का इलाज होता है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को उस समय सामने आया, जब सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में एक युवक के नशीला इंजेक्शन लगाने की सूचना फैली। युवक को नशीले इंजेक्शन समेत काबू भी कर लिया गया। फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दरअसल, बुधवार की शाम करीब सात बजे अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को बाथरूम में किसी युवक के इंजेक्शन लगाने की सूचना मिली। सिक्योरिटी गार्ड तुरंत बाथरूम की तरफ दौड़े और दरवाजा खटखटाने लगे। गार्ड्स ने युवक को बाथरूम का दरवाजा खोलने को कहा लेकिन उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। गार्ड्स के कड़ी मशक्कत करने पर युवक ने कुछ देर बाद दरवाजा खोला। इस दौरान तलाशी में युवक के कब्जे से इंजेक्शन रिकवर हुआ। गार्ड्स ने युवक के इंजेक्शन से नशा करने के कयास लगाए। बताया कि युवक इंजेक्शन की सुई टॉयलेट सीट में गिरा चुका था, जबकि इंजेक्शन के अंदर खून फैला दिखा। साथ ही युवक के पास से कई सिरिंज भी रिकवर की गई हैं। पूछताछ में पता लगा कि बरामद सिरिंज युवक ने इमरजेंसी से उठाए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीसीआर के पुलिसकर्मी आरोपी युवक को चौकी ले गए। मौके पर मिले एक व्यक्ति ने बताया कि युवक नशे में इस कदर चूर था कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहा था। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें