फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एडिशनल चार्ज के चक्कर में तीन दिन से डीआरओ नहीं कर रहे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी का जवाब डीआरओ छुट्टी पर शुक्रवार से करेंगे, डीआरओ ने मेडिकल लीव के बाद मंगलवार को ही ज्वाइन कर लिया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला प्रशासन के तहसील में इन दोनों रजिस्ट्री को लेकर अधिकारियों के बीच काफी खींचतान चल रही है। वजह है सरकार की ओर से रजिस्ट्री की पाॅवर एसडीएम और डीआरओ को दिया जाना। पिछले सप्ताह सरकार की ओर से सॉफ्टवेयर में नया बदलाव किया गया था। इसके बाद से अब डीआरओ और एसडीएम भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कर सकेंगे। बहरहाल पिछले तीन दिन से जिला राजस्व अधिकारी द्वारा तहसील में रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। इसके चलते प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

चार्ज के चक्कर में रजिस्ट्री काम प्रभावित
रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों की समस्या के मद्देनजर तहसील के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी से इस बाबत मिले थे, बावजूद इसके डीआरओ द्वारा प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं की गई। बता दें की डीआरओ के पास मेन चार्ज लैंड एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट में है। पंचकूला डीआरओ का उनके पास एडिशनल चार्ज है। सूत्रों की माने तो डीआरओ पंचकूला का चार्ज छोड़ने के चक्कर में हैं। जिसके चलते रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन दिनों में एफसीआर ऑफिस की ओर से डीआरओ के नाम पर 20 से ज्यादा टोकन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए जारी हुआ है। डीआरओ द्वारा रजिस्ट्री इन तीनों दिनों में नहीं की गई है। ऐसे में इन तीनों में तहसील में काम करवाने आए लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन


दो दिन से अपने दोस्त के जमीन की रजिस्ट्री के लिए पंचकूला आया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के चलते घर लौटना पड़ रहा है। कुलदीप सिंह, निवासी दिल्ली।
अपने रिश्तेदार के जमीन की रजिस्ट्री के लिए पंचकूला तहसील में आया था। यहां आकर पता चला कि आज रजिस्ट्री नहीं होगी। जिसके चलते बीना रजिस्ट्री कराए घर लौटना पड़ा। संदीप, सेक्टर-25 निवासी पंचकूला।
विज्ञापन







पिछले दिनों डीआरओ छुट्टी पर थे, इसलिए रजिस्ट्री का काम प्रभावित हुआ है। शुक्रवार से वह रजिस्ट्री करेंगे।
सुशील सारवान, उपायुक्त पंचकूला।


मेरे पास लैंड एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट का मुख्य चार्ज है। पंचकूला डीआरओ का एडिशनल चार्ज है। इस वजह से रजिस्ट्री प्रभावित हुई है। डॉ. कुलदीप मलिक, डीआरओ पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें