फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झमाझम बारिश से भीगा चप्पा-चप्पा, पहाड़ों में गिरा मलबा, शहर में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। झमाझम बारिश से शनिवार को जिले का चप्पा-चप्पा भीग गया। सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश की झड़ी देर शाम तक नहीं थमी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन शहर के चौक, चौराहों और सड़कों पर जलभराव की वजह से जीवन ठहर सा गया। मोरनी में पहाड़ों से मलबा गिरने से कई मार्ग घंटों बंद रहे। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पानी भी भर गया। शहर को सेक्टर-19 से जोड़ने वाले अंडरपास में पानी भरने की वजह से इस मार्ग से वाहनों का आवागमन भी रुक गया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने हिमाचल और जिले में हुई बारिश की वजह से लोगों से नालों और नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। वैसे तो हर साल नगर निगम नाले की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए तमाम दावे करता है, लेकिन इस बारिश भी यह दावे धरे रह गए। बारिश की वजह से मोरनी, बरवाला, कालका, पिंजौर और रायपुररानी में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन


बारिश के चलते यहां भरा पानी
-सेक्टर-19 का एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां हुडा प्लॉटस सहित पूरे सेक्टर के मुख्य मार्गों पर पूरा दिन पानी भरा रहा।
- औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में जल भराव से उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों का परेशानी का सामना करना पड़ा
-शहर के सेक्टर-8 और 9, सेक्टर-11 और 15, गीता चौक सहित आसपास के एरिया में चौकों पर पानी भरा रहा
- हरमिलाप नगर फेज वन का पूरे मार्केट में जल भराव, कई दुकानों में पानी भर गया
- सेक्टर-16 के गांव बुढ़नपुर के मुख्य मार्ग सहित गलियों में जल भराव से पूरे दिन लोग परेशान रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें