पिंजौर। पिंजौर टी पॉइंट पर टैक्सी चालकों द्वारा रोड पर टैक्सी खड़ी कर सवारियों का इंतजार करने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार दोपहर टी पॉइंट पर पिंजौर-बद्दी रोड पर टैक्सी चालक टैक्सी रोड पर ही खड़ी कर सवारियों का इंतजार करने लगा। इतने में कालका की ओर से हिमाचल रोडवेज की बस पहुंची और बस चालक ने रोड पर बस खड़ी की ओर सवारियां बिठाने लगा। रोड पर बस और टैक्सी के खड़े होने की वजह से रोड कुछ समय के लिए बंद हो गया जिससे पीछे से आ रहे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों की मांग है कि रोड पर अपने वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करने वाले वाहन चालकों को ऐसा करने से रोका जाए।