फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धर्मशाला पर संशय, ग्रामीणों ने बैठक कर जताई नाराजगी, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कालक। धर्मशाला को ध्वस्त कर नया निर्माण करने की संभावना के मद्देनजर गावं बिटना सियुड़ी के लोगों ने शनिवार को एक बैठक कर नाराजगी प्रकट की। इसमें महिलाओं के अलावा अन्य लोगों ने भाग लिया। पूर्व सरपंच सुच्चाराम ने बताया कि उनके गांव में एक बहुत पुरानी धर्मशाला है। गांव के अधिकतर लोग गरीब परिवार से संबंध रखते हैं जोकि आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते अपने वैवाहिक और सुख-दुख के कार्यक्रम धर्मशाला की जगह पर ही टेंट लगाकर कर लेते हैं।
गत दिनों नगर परिषद की टीम उक्त धर्मशाला की जगह की पैमाइश करने पहुंच गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को ध्वस्त कर अन्य कोई निर्माण यहां किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। नप अधिकारी गांववासियों से बातचीत कर धर्मशाला की रिपेयर करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं, लेकिन इसे ध्वस्त कर अन्य कोई निर्माण यहां पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नप की कार्यप्रणाली से गांववासियों में रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि गांववासी लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार तो करेंगे ही साथ ही किसी नेता को गांव में वोट मांगने के लिए घुसने भी नहीं दिया जाएगा। धर्मशाला के लिए चाहे आंदोलन करना पड़े या फिर न्यायालय का सहारा लेना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन



बिना गांव के मुखिया अथवा लोगों को सूचना दिए धर्मशाला की पैमाइश करना गलत है। यह धर्मशाला उन जरूरतमंद लोगों का हक है जो पैलेस, होटलों में अपने कार्यक्रम नहीं करवा सकते। वह यहां अपने कार्यक्रम कर जैसे-तैसे गुजारा चला लेते हैं। किसी भी कीमत पर इस धर्मशाला के साथ किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े सभी इसके लिए तैयार हैं। -मास्टर चरण सिंह, समाज सेवी


इस धर्मशाला के बिना गांव के लोगों का कोई काम नहीं हो पाएगा। गांव के लोगों के सभी कार्यक्रम इस धर्मशाला में ही होते हैं। हमारा प्रशासन से यही कहना है कि इस धर्मशाला से कोई छेड़छाड़ न किया जाए। - बाबू राम


हमारे गांव में किसी प्रकार का कार्यक्रम करवाने के लिए कोई ओर जगह नहीं है। गांव में अधिकांश गरीब परिवार के लोग इस धर्मशाला का ही प्रयोग करते हैं। गांव की धर्मशाला जैसी है उसे वैसा ही रहने दिया जाए। उससे किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न की जाए अन्यथा गांव के लोग धरना-प्रदर्शन तो करेंगे ही साथ ही लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। - बलबीर सिंह






नगर परिषद सदैव जनहित को लेकर प्रयासरत है। गांववासियों के साथ इस बाबत बैठक करेंगे, उनकी सुविधा के लिए बनाया गया पूरा प्रपोजल उन्हें बताएंगे। ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई कार्य नही किया जाएगा। -
कृष्ण लाल लांबा, चेयरमैन नगर परिषद कालका।





प्रपोजल के अनुसार यहां एक बड़ा कवर हाल बनवाया जाएगा जिसमें वहां के लोग अपने कार्यक्रम करवा सकेंगे। इससे उनके टेंट इत्यादि का खर्चा बचेगा साथ ही धूप और बारिश में कोई कठिनाई नहीं आएगी। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर पर बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी और छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी के साथ-साथ सीनियर सिटीजन के लिए बैठने की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए गांव वालों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। - मनदेव, एक्सईएन नगर परिषद कालका।
विज्ञापन



अधिकारियों और ग्रामीणों की करवाई जाएगी। यदि नप के प्रपोजल से गांववासी सहमत होते हैं तो ठीक वरना जो ग्रामीणों का निर्णय होगा वह भी उसका समर्थन करेंगे। नप अधिकारियों और चेयरमैन से अन्य विकल्प निकालने का आग्रह करेंगे। - रवि चौधरी, पार्षद वार्ड नंबर-25


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें