फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा राशि के भुगतान के लिए दस्तावेज किए जाएंगे एकत्रित, बसौला, कालका में लगाया जाएगा विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 23 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौला, कालका में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21ए (पिंजौर-नालागढ़-बद्दी) में अधिकृत भूमि की मुआवजा राशि के भुगतान के लिए दस्तावेज एकत्रित किए जाएंगे। इसकी पुष्टि उपयुक्त विनय प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 11 बजे कालका एसडीएम राकेश संधू व जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पंचकूला के पिंजौर-नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे नंबर-21ए में जिन लोगों की जमीन अधिकृत की गई थी, और जिन्होंने दस्तावेज जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं करवाए हैं, वे 23 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसौला में मुआवजे से संबंधित दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्राप्त करने के लिए भूमि मालिकों को अपनी जमीन की संबंधित तहसीलदार से सत्यापित जमाबंदी व इंतकाल के अलावा एफिडेविट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति जमा करवानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि जिन भू स्वामियों द्वारा जिला राजस्व अधिकारी पंचकूला कार्यालय में मुआवजा संबधित दस्तावेज पहले ही जमा करवा दिए हैं, उनके दस्तावेजों का निरीक्षण कर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें